Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुर14-Year-Old Rape Victim s Condition Worsens Hospitalized in ICU in Maharajpur

दुष्कर्म की शिकार छात्रा की हालत नाजुक, भर्ती

सरसौल के महाराजपुर में 30 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय छात्रा की हालत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। छात्रा ने 31 अगस्त को जहरीला पदार्थ...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 5 Sep 2024 03:48 PM
share Share

सरसौल। महाराजपुर में दुष्कर्म की शिकार छात्रा की गुरुवार को अचानक हालत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। महाराजपुर के एक गांव में बीती 30 अगस्त को 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर किशोरी ने 31 अगस्त को जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपित इरफान, इमरान समेत उनके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन गुरुवार तड़के छात्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई। हालत बिगड़ती देख घरवालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी पर गुरुवार को पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घरवालों के बयान लिए। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें