बुद्ध पूर्णिमा पर निकलेगी धम्म यात्रा
Kannauj News - छिबरामऊ में त्रिविध पावन पर्व वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा महोत्सव 14 मई को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इस यात्रा की शुरुआत पश्चिमी बाईपास नहरकोठी से होगी। इसमें मुख्य अतिथि भिक्षु शीलरतन और विशिष्ट...

छिबरामऊ। त्रिविध पावन पर्व वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा महोत्सव का आयोजन 14 मई बुधवार को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने बताया कि 14 मई को नगर के पश्चिमी बाईपास नहरकोठी से वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के सदस्य पूज्य भिक्षु शीलरतन मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रदेश के राज्यमंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा विधायक अर्चना पांडेय व तिर्वा भाजपा विधायक कैलाश राजपूत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।