ई रिक्शा के खिलाफ छेड़ा अभियान, 11 सीज, 15 का चालान
Kannauj News - कन्नौज में मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद, परिवहन विभाग ने बिना पंजीकरण चलने वाले ई रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरू किया। मंगलवार को 11 ई रिक्शा को सीज किया गया और 15 चालान किए गए। यह कार्रवाई पूरे जिले में...

कन्नौज। बीते दिनों ई रिक्शा को लेकर मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद परिवहन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। बिना पंजीयन के अवैध रूप से चलने वाले ई रिक्शा को लेकर परिवहन विभाग ने मंगलवार से पूरे जिले में अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बिना पंजीयन चलने वाले ई- रिक्शा पर कार्यवाही करते हुए 11 ई- रिक्शा को बंद कराया है। जबकि नियमों की अनदेखी करने वाले 15 का ई रिक्शा का चालान किया गया है। पूरे जिले में एक साथ हुई इस कार्रवाई से ई रिक्शा चालाकों में हड़कम्प मचा रहा। बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी ने ई रिक्शा की मनमानी पर लगाम लगाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद मंगलवार को जिले में ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी ईज्जया तिवारी ने अपनी टीम के साथ शहर समेत छिबरामऊ, तिर्वा और गुरसहायगंज में अभियान चलाया। इस दौरान पीटीओ सुनीता सैनी के साथ ही परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने ई रिक्शा की चेकिंग शुरू कर दी। एका एक चेकिंग होने से ई रिक्शा चालकों में हड़कम्प मच गया। अधिकतर ई रिक्शा सड़कों से लापता हो गए। एआरटीओ ने बताया कि मंगलवार को जिले भर बिना पंजीयन के चल रहे 11 ई रिक्शा को सीज किया है। जबकि मानकों की अनदेखी करने वाले 15 ई रिक्शा का चलान किया गया है।
कोट
बिना पंजीयन और नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस महकमा मिलकर अभियान चला रहे ळैं। एक महीने तक अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी। - इज्या तिवारी एआरटीओ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।