पिकअप की टक्कर से दो मजदूर घायल
Kannauj News - सौरिख के सलेमपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, एक को कानपुर रेफर किया गया। घायलों को पहले सीएचसी भर्ती कराया गया...

सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास मजदूरी करने जा रहे दो मजदूरों को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। सकरावा के मोहल्ला पठानन निवासी ग्यास पुत्र सयाव, मोहल्ला निवासी अरुण पुत्र रामविलास के साथ गुरुवार सुबह साइकिल से सौरिख कस्बा में मजदूरी करने जा रहा था। तभी सलेमपुर गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। जहां से ग्यास को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार हालत चिंताजनक बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।