भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था चरमराई :सपा
Kannauj News - छिबरामऊ में सपा की बैठक में बिजली आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा की गई। किसानों की फसलें सूख रही हैं, जिससे वे परेशान हैं। पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने लोगों से सपा का समर्थन करने की अपील की और कहा...

छिबरामऊ, संवाददाता। सपा की बैठक में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि इस समय बिजली आपूर्ति काफी गड़बड़ चल रही है। उसी का परिणाम है कि किसान पूरी तरह बेहाल है। सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें सुख रही हैं। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की गई। सपा के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा सभी लोग लोकतंत्र पर विश्वास करें। जनता का विश्वास 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। बीजेपी सरकार में लगातार अत्याचार, गुंडागर्दी बढ़ रही है।
सभी लोग समाजवादी पार्टी का सहयोग करें। जब सपा की सरकार थी, तो लगातार विकास की गंगा बह रही थी। ग्रामीणों, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं को अच्छी सुविधा मिलेगी और लोगों को फायदा मिलेगा। सबसे खराब विधानसभा में बिजली की व्यवस्था है। दो-दो घंटे सिर्फ बिजली आ रही है। फसलें सूख रही हैं। किसान बेहाल है। इस मौके पर अनुराग बाजपेई, मुकीम खान, वीरेंद्र पाल, उमेश पाल, लोकेंद्र यादव, आधार, हृदय नारायण दुबे, विक्रमसिंह चौहान, लाल चौहान, हीरो गुप्ता, सतीश यादव व जीतू करमुल्लापुर मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।