Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsShyam Bihari Mishra s 88th Birth Anniversary Celebrated with Unity and Remembrance in Chhibramau

व्यापारी पितामह श्याम बिहारी मिश्रा की मनाई जयंती

Kannauj News - छिबरामऊ में पूर्व सांसद स्व. श्याम बिहारी मिश्रा की 88वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में व्यापारिक एकता और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 8 May 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
व्यापारी पितामह श्याम बिहारी मिश्रा की मनाई जयंती

छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक और पूर्व सांसद स्व.श्याम बिहारी मिश्रा की 88वीं जयंती नगर की पुरानी गुड़ मंडी में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा श्यामबिहारी मिश्रा ने व्यापारी समुदाय को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जीवन समर्पित किया। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू ने व्यापारी एकता पर जोर देते हुए कहा एकजुटता ही हमारी ताकत है।

यदि हम संगठित रहें, तो कोई भी अधिकारी हमारा शोषण नहीं कर सकता। आलोक गुप्ता टिल्लू ने मिश्राजी के व्यापारी कल्याण के प्रयासों को याद किया, जबकि सभासद रमाकांत त्रिपाठी पप्पी ने उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महामंत्री अनिल यादव, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, चंद्रभान गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अमित भारतीय, प्रभाकर गुप्ता, राजीव मिश्रा, प्रियांशु गुप्ता, वीर गोयल, ताशु गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता गांधी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें