घर पर मृत मिला तहसील कर्मी
Kannauj News - छिबरामऊ में सरकारी आवास में रह रहे तहसील कर्मी राजकुमार कश्यप का शव मिला। वह 52 वर्ष के थे और 6 अप्रैल को ड्यूटी के बाद अपने आवास पर गए थे। रविवार रात उनकी तबीयत खराब हुई और उन्होंने मोबाइल से परिवार...

छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास में रह रहे तहसील कर्मी का शव उसके आवास पर मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लखनऊ के इरौजा गांव निवासी तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर तैनात राजकुमार कश्यप (52) पुत्र रामआसरे 6 अप्रैल को अपनी ड्यूटी समाप्त कर तहसील स्थित अपने कर्मचारी आवास पर चले गए थे। रविवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर उन्होंने सूचना मोबाइल से अपने घर पर दी थी। जानकारी होते ही उनका पुत्र अपने पिता के आवास पर पहुंचा, तो देखा वह अपनी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े हैं। इस पर उसकी सूचना पर तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पंहुच गए। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार लगभग 26 वर्ष से संग्रह अनुसेवक के पद पर तहसील छिबरामऊ में कार्यरत थे। राजकुमार के परिवार में 2 पुत्र, 2 पुत्रियां व पत्नी है, जो लखनऊ रहते हैं। राजकुमार अपने सरकारी आवास पर अकेले रहते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।