Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कन्नौजSelf-defense measures should be taught to girl students

छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय

छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के उपाय- महिला पुलिस ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।फोटो 38: छात्राओं को जागरूक करती महिला हेल्प डेस्क प्रभारी रजनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजTue, 19 Jan 2021 05:33 PM
share Share

गुरसहायगंज हिन्दुस्तान संवाद

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताते हुए हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर जागरूक किया। बताया कि किसी भी समस्या या उत्पीड़न की शिकार छात्राए पुलिस को सूचना दें। जिससे महिला अपराधों को रोका जा सके।

मंगलवार को नगर के रामगंज स्थित अमतुन्ना बानो महिला डिग्री काॅलेज में महिला हेल्पडेस्क प्रभारी रजनी बाला ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि अपराधों को छिपाकर उन्हें बढ़ावा न दें। पुलिस को सूचना देकर अपराधों पर अंकुश लगाए। इससे न सिर्फ अपराधियों के हौसले पस्त होंगे बल्कि उत्पीड़न का शिकार अन्य महिलाओं को भी न्याय मिल सकेगा। किसी भी समस्या के लिए छात्राएं 1090 पर काल कर सूचना दे सकती हैं। उनकी पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पुलिस सहायता के लिए वीमेन पावर लाइन 1090 व 112, ऑपरेशन कवच व 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन सहित कानूनी जानकारी दी। छात्राओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें