लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही भाजपा : अरविंद सिंह
Kannauj News - गुरसहायगंज में सपा का पीडीए कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि आने वाला चुनाव संविधान को बचाने का है। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।...

गुरसहायगंज, संवाददाता। सपा का पीडीए कार्यक्रम ग्राम मीरपुर, भुड़ाहा व गुरसहायगंज में आयोजित हुआ। जिसमें सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा आने वाला चुनाव बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। विधान सभा प्रभारी सुनैना चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा के एनडीए हरायेगा। किसान का हाल बदहाल है। रात भर खेतों को रखा कर किसान परेशान है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मुकीम खान, अर्पित शुक्ला, इसरार खान, अमन खान, मुस्तकीम खान, रामबीर सिंह, नितिन, फिरदोस आलम, अतीक, पवन माथुर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।