भाजपा महापुरुषों के इतिहास को मिटाने का रच रही षडयंत्र
Kannauj News - कन्नौज में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सम्राट अशोक, निषाद राज गुहा और महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने समाज को जोड़ने और न्यायपूर्ण शासन की बात की। प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने...
कन्नौज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सम्राट अशोक, निषाद राज गुहा व महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। सामाजिक न्याय के प्रतीकों को स्मरण किया गया। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने समाज को जोडऩे, ज्ञान के प्रचार-प्रसार और न्यायपूर्ण शासन की आधारशिला रखी थी। सपा उनके मूल्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार ऐसे महापुरुषों के इतिहास को मिटाने का षडयंत्र कर रही है। कहा कि हम उस राजनीतिक के खिलाफ हैं, जो केवल मंदिर, मस्जिद, जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांटती है। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि सम्राट अशोक ने हिंसा को छोड़कर धर्म और नीति मार्ग अपनाया। निषाद राज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को गंगा पार कराया था। भाजपा की सरकार इन्हीं महापुरुषों की विरासत को दबाने, उनका इतिहास मिटाने और जातीय श्रेष्ठता का झूठा नैरेटिव थोपने में लगी है। सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पीपी सिंह ने कहा कि महापुरुषों के संकल्पों को सपा आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, बजरंग सिंह चौहान, कौशर खां, यश कुमार दोहरे, आनंद बाबू, विवेक पाल, गोविंद कुशवाहा, अर्चना मिश्रा, सतीश शाक्य, रजनीकांत पाल, नाहर सिंह, जितेंद्र, ब्रजेश समेत अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।