Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsProtests Erupt in Tahpur Against Terror Attack in Pahalgam

नहीं थम रहा आक्रोश, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुलता

Kannauj News - ताहपुर में विहिप कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला जलाया और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मारे गए निर्दोष...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजMon, 28 April 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
नहीं थम रहा आक्रोश, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुलता

ताहपुर, संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में ताहपुर चौराहे पर रविवार को विहिप के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के नेतृत्व में लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, और ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। विहिप के विरोध प्रदर्शन और पाकिस्तान का पुतला जलाए जाने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट शिवम शुक्ला, रितिक पटेल, हितेश पटेल, रघुराज, प्रदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आतंकी हमले का किया विरोध

चपुन्ना। क्षेत्र के चपुन्ना गांव में महिला सशक्तीकरण समिति उत्तर प्रदेश की टीम ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही पोस्टर लेकर आतंकी हमले का विरोध करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी, कानपुर मंडल अध्यक्ष शकुंतला, संयोजक कल्पना, जिला उपाध्यक्ष निशा, जिला महासचिव शाकिर खान, जिला महामंत्री गौरव अंबेडकर, कन्नौज सदर ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा देवी, राधिका, विनीत बाथम, ब्लॉक अध्यक्ष सपना यादव, फूलन देवी, सुधा, गौरव, दीपक, साधू, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें