Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsMemorial Unveiled for Soldier Raghubir Singh Yadav in Chhibramau

पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिक की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Kannauj News - फोटो 1-शहीद की प्रतिमा का अनावरण करते लोग।-बेटी-दामाद ने पहल कर बनवाई शहीद सैनिक की प्रतिमा-वर्ष 1971 में हुए युद्ध में शहीद हुआ था सैनिकछिबरामऊ, संवा

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजFri, 14 Feb 2025 12:09 AM
share Share
Follow Us on
पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिक की प्रतिमा का हुआ अनावरण

छिबरामऊ, संवाददाता। अब से करीब 54 वर्ष पहले पाक के साथ युद्ध में शहीद हुए सैनिक और उसकी पत्नी की प्रतिमा का धूमधाम से अनावरण किया गया। प्रतिमा लगवाने में शहीद की बेटी और दामाद की अहम भूमिका रही। इस दौरान जनपद के कई पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भी शिरकत की। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के सैनिक रघुवीर सिंह यादव कुमाऊ रेजीमेंट भारत-पाक युद्ध 1971 ईस्टर्न थिएटर आपरेशन कैक्टस लिली के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी याद में उनकी बेटी आशा देवी और दामाद अमर सिंह ने गांव में स्मारक स्थल बनवाया। जहां शहीद सैनिक रघुवीर और उसकी पत्नी जल्ला देवी की प्रतिमा स्थापित कराई। बुधवार को दोनों प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस दौरान पूर्व कैप्टन रविन्दर कुमार, हरिमोहन, आरपीएस यादव, श्यामदुलार, सुरजन सिंह, रामस्वरूप सिंह, महेश पाल आदि सैनिकों का ग्राम प्रधान गिरंद शाक्य समेत अन्य ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं मैनपुरी के आचार्य योगेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर शहीद की बहन-दामाद व अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के बाद शहीद और उसकी पत्नी की प्रतिमा का फीता काटकर अनावरण किया गया। दोनों की प्रतिमा पर पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कौशलेंद्र आदि ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें