धूमधाम से निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Kannauj News - नगला धरमाई गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पहले एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर कलश कथा पांडाल में पहुंचा। महिला कथा वाचक नीतू शास्त्री द्वारा कथा का...

चपुन्ना। क्षेत्र के नगला धरमाई गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर कलश यात्रा कथा पांडाल में पहुंची। वहां विधि-विधान से कलशों की स्थापना की गई। नगल धरमाई गांव के फौजी रविद्र सिंह ने बताया कि महिला कथा वाचक नीतू शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा रसपान कराया जाएगा। अवधश्री व विश्राम सिंह परीक्षित होंगे। कथा शुरू होने से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बाबा तिलकदास, बाबा बाबूदास, बाबा बालकराम, तुलसीराम, चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, द्रगपाल, जिलेदार सिंह, बलवीर सिंह, कर्रु सिंह, अंशू, रोहित, दीपक, विकास, विमल आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।