Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कन्नौजGrand Kalash Yatra Celebrates Shri Ram Katha Mahotsav in Chhibramau

भजन-कीर्तन के साथ निकाली कलश यात्रा, गूंजा जयकारा

छिबरामऊ में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्रीराम कथा महामहोत्सव के अंतर्गत गंगेश्वरनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई। इसमें लगभग एक हजार महिलाएं शामिल थीं, और यात्रा के दौरान सुरक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 19 Sep 2024 12:56 PM
share Share

छिबरामऊ, संवाददाता। शहर में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रीगोविंद सत साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभातफेरी मंडल के संयोजन में 18 सितंबर से श्रीराम कथा महामहोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग का आयोजन ऐतिहासिक गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में चल रहा है। भजन-कीर्तन के साथ शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए कथा पंडाल तक निकली कलश यात्रा में कोतवाली पुलिस के साथ पीएसी फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा। वनवासी राम और हनुमान की जीवंत झांकी ने सभी का मन मोह लिया। श्रीगो विंद सत साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभातफेरी मंडल की ओर से प्रत्येक वर्ष पितृ पक्ष में श्रीराम कथा महामहोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग का आयोजन किया जाता है। इस बार शहर के सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर से हवन-पूजन के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे वनवासी राम, लक्ष्मण की जीवंत झांकी के साथ हनुमानजी स्वरूप में सजे सुशील पांडेय अपना नृत्य प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। जीवंत झांकी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। प्रभात फेरी मंडल की महिला टीम द्वारा संगीतमय धुन पर भजन प्रस्तुत किए जा रहे थे। श्रीरामचरित मानस की पोथी यजमान विष्णु दुबे लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा में लगभग एक हजार महिलाएं शामिल थीं। सीएचसी प्रभारी डॉ.राहुल मिश्रा की ओर से स्वास्थ्य टीम के साथ कलश यात्रा में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी, जबकि श्रीगोविंद सत साहित्य प्रचार समिति की ओर से एक अन्य प्राइवेट वाहन की भी कलश यात्रा के दौरान अलग से व्यवस्था की गई। भव्य कलश यात्रा में इत्र का छिड़काव भी किया गया।

कई जगह पुष्प वर्षा, पानी-मिष्ठान वितरण

छिबरामऊ। सौरिख रोड से शुरू हुई कलश यात्रा का नगर के सौरिख तिराहे, अस्पताल रोड चौराहे, रोडवेज बस स्टैंड, मोहल्ला दीक्षितान, पुराना सौरिख बस स्टाप, नगरपालिका तिराहा, हीरालाल कालेज चौराहा, पुरानी तहसील के पास, पीपल चौराहा, कोलियान गली, सराफा बाजार, सब्जी मंडी, विशुनगढ़ तिराहा, हनुमानगढ़ी के पास आदि कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके अलावा कई जगह लोगों ने कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य भक्तों के लिए पीने के पानी के साथ फल और बिस्कुट का वितरण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें