Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsDowry Harassment Woman Evicted by In-laws Police File FIR Against Six

विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालीजनों ने घर से निकाला, केस

Kannauj News - गुरसहायगंज में एक विवाहिता प्रीति ने दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत की। शादी के बाद पति और ससुरालियों ने 20 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। दहेज न मिलने पर उसे मारपीट...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 3 April 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालीजनों ने घर से निकाला, केस

गुरसहायगंज, संवाददाता। विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। मामले में एसपी ने ससुरालीजनों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चचासडा निवासी सुरेश सिंह की पुत्री प्रीति ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कमला नगर (आगरा) निवासी पुष्पेंद्र सिंह के साथ उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को हुई थी। पति व अन्य ससुरारीजन आगरा में प्लाट खरीदने के लिए 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ अक्सर मारपीट पर भूखा प्यासा रखने लगे। एक बार पेट्रोल डाल कर उसे जान से करने का प्रयास किया गया। चार अगस्त 2023 को उसे स्त्री धन छीनकर घर से निकाल दिया गया। तब से वह मायके रह रही है। जब वह कमला नगर थाने में फरियाद लेकर रिपोर्ट लिखाने गई तो पुलिस ने उसे टरका दिया। मायके में रह रही विवाहिता प्रीति ने एसपी कन्नौज से अपनी फरियाद की। एसपी के आदेश पर कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस ने कमला नगर (आगरा) निवासी विवाहिता के प्रति पुष्पेंद्र सिंह, ससुर मुन्ना सिंह, सास कृष्णा देवी समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें