Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsChhibramau s Tricolor Park Nears Completion Amid Controversies and Vandalism

तिरंगा पार्क बनेगा नगर का सेल्फी प्वाइंट

Kannauj News - छिबरामऊ के सौरिख तिराहा पर निर्माणाधीन तिरंगा पार्क अंतिम चरण में है। यह पार्क नगर का प्रमुख सेल्फी प्वाइंट बनेगा। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हाल ही में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजWed, 19 March 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
तिरंगा पार्क बनेगा नगर का सेल्फी प्वाइंट

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख तिराहा पर निर्माणाधीन तिरंगा पार्क अब अपने अंतिम चरण में है। शुरू से ही विवादों में घिरे रहे इस पार्क के बन जाने से यह नगर का सेल्फी प्वाइंट साबित होगा। मंगलवार की दोपहर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सभासद रमाकांत त्रिपाठी पप्पी व अन्य लोगों के साथ निर्माणाधीन तिरंगा पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मालूम हो कि दो दिन पहले रात के अंधेरे में अराजकतत्वों ने तिरंगा पार्क में तोडफ़ोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया था। इससे पहले भी ऐसा ही कुत्सित प्रयास अराजकतत्वों द्वारा किया जा चुका है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि तिरंगा पार्क के सीसीटीवी कैमरों को वाईफाई से जोड़ा जाएगा, ताकि 24 घंटे इस पर नजर बनी रहे और कोई भी अराजकतत्व खुराफात न कर सके। पार्क के ऊपर लाइटिंग के साथ गोलाई में तीन तरफ इलेक्ट्रिक आई लव छिबरामऊ लगवाया गया है। उन्होंने बताया पार्क का काम लगभग अंतिम चरण में है। निर्माण पूरा हो जाने के बाद यह नगर के लिए सेल्फी प्वाइंट साबित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें