मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर मांगीं मुरादें
Kannauj News - कन्नौज में चैत्र नवरात्रि पर भक्त मां चन्द्रघंटा की आराधना कर रहे हैं। तीसरे दिन देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और मंदिर परिसर भक्ति गीतों से गूंज उठा।...
कन्नौज,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि पर देवी भक्त मां की आराधना कर रहे हैं। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को दुर्गा मां के तीसरे स्वरूपा माता चन्द्रघंटा की विधि विधान के साथ पूजा -अर्चना की गई। सुबह शाम देवी मंदिरों में होने वाली आरती में भक्त पहुंच कर आराधना कर रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम दिखी। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई। भारी संख्या में लोगों ने माता के मंदिर में मत्था टेका व मां के जयकारे लगाए। मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में धूधाम के साथ पूजा की जा रही है। नवरात्र में नौ दिनों तक अलग-अलग तरीके से धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर तिर्वा, जिला मुख्यालय पर मां फूलमती देवी मंदिर के अलावा सरायमीरा में काली दुर्गा मंदिर में रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। शहर के नगरकोट मंदिर में मां पीतांबरा देवी मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। मंदिरों में शाम को आयोजित होने वाली महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उधर, भक्तों ने मां की आरती के साथ उनकी अराधना की तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए मां को नारायिल, चुनरी, धूप, दीप, नैवेद्य आदि समर्पित किए। शहर के कई देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।