Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsWoman Kicked Out Over Dowry Demands in Jhansi - Police File Case Against 7

पति समेत सात पर दहेज का मामला दर्ज

Jhansi News - पति समेत सात पर दहेज का मामला दर्जझांसी (समथर), संवाददातासमथर थाना क्षेत्रान्तर्गत दो लाख रुपए दहेज में अतिरिक्त न देने पर महिला को पीटकर घर से निकाल

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीSat, 1 March 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
पति समेत सात पर दहेज का मामला दर्ज

झांसी (समथर), संवाददाता समथर थाना क्षेत्रान्तर्गत दो लाख रुपए दहेज में अतिरिक्त न देने पर महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। यह आरोप पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर लगाए हैं। वहंीं पुलिस ने पति समेत सात के विरुद्ध केस दर्ज कर दर्ज शुरू कर दी है।

गांव लावन निवासी मोहिनी बेटी रामकुमार प्रजापति की कुछ साल पहले निवाड़ी मध्य प्रदेश के गणेशपुरा टपरिया निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। वह घर से दो लाख रुपए लाने को कहने लगा। जिस पर मोहिनी ने मना किया तो उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे। उसे आए दिन मारने-पीटने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पति विकास, सास सुमन पत्नी रमेश, ससुर रमेश, देवर विशाल, मौसिया सास ममता पत्नी रमेश, गोमती पत्नी मंशाराम, रोहित निवासी पारीछा ने उसके साथ मारपीट और दो लाख रुपए मायके से लाने को कहने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने पीटकर घर से निकाल दिया। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें