चढ़ते सूरज ने बादलों का पहरा, पारा 38 डिग्री
Jhansi News - झांसी में मौसम ने गुरुवार को कुछ बदलाव दिखाया। धूप में गर्माहट बनी रही, जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आगामी दिनों में आकाश साफ रहेगा...

झांसी, संवाददाता चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहा। गुरुवार चढ़ते सूरज की बादलों ने पहरेदारी की। हालांकि धूप अपने शबाब पर रही। पर, कई मर्तबा छाई बदली ने तपन में गिरावट ला दी। अधिकतम पारा 37.4 तो न्यूनतम 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से आकाश साफ रहेगा। पारे में उछाल की संभावना है।
गुरुवार को चढ़ते-उतरते मौसम से गर्माहट महसूस की गई। जिसका असर बाजारोंमें देखने को मिला। भरी दुपहरी सड़क, चौक-चौराहों तक सन्नाटा पसरा रहा। हर तरफ हाय गर्मी उफ गर्मी की सदाएं सुनाई दी। सुबह 6.05 बजे सूर्योदय हुआ। हल्के बादलों के बीच सूरज निकला। धूप में तल्खी कम थी। सुबह 8.30 बजते ही सूरज ने तपिश का एहसास करा दिया। आधे घंट बाद बदली ने दस्तक दी। यह क्रम एक पहर तक बरकरार रहा। दोपहर 12.30 बजे हल्के बादलों ने शहर को घेरा। पर, पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से 8 से 10 किमी रफ्तार से गर्म हवाएं सताने लगीं। दोपहर 1.30 बजे फिर गर्म जोशी के साथ निकले सूरज ने बुंदेलों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। जिससे फुटपाथी दुकानदार सूरज ढलने का इंतजार करते रहे। दोपहर ढाई बजे अधिकतम ताप 37.4 डिग्री पर टिक गया जो साढ़े चार बजे तक एक ही स्थिति में रहा। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
बदली के बीच तप उठी मकानों की छतें
गुरुवार सुबह से धूप में कुछ नरमी रही। पर, गर्माहट पूरे रौ में थी। घंटे-दर-घंटे सूरज में सूरज आई तो बदली भी पहरेदारी करती दिखी। लिहाजा, और दिनों की अपेक्षा सूरज सिर नहीं उठा सका। हालांकि ताप 38 डिग्री था। सबसे ज्यादा मुश्किल रात में हुई। न्यूनतम पारा 21.3 डिग्री होने की वजह से लोगों ने कूलर, पंखा, एसी का सहारा लिया। भरी दुपहरी मकानों की छतें भीषण तपीं। वहां रखा टंकियां में पानी काफी गर्म हो गया। शाम 6.33 बजे सूरज ढलने के बाद ही मौसम में गर्माहट महसूस की गई। लिहाजा, 7 बजे के बाद ही शहरी घरों व छतों पर निकले। शाम को बाजारों में कुछ रौनक रही।
ग्रामीण अंचल में भी मौसम ने बढ़ाई परेशान
अप्रैल के तीसरे दिन तल्ख मौसम ने ग्रामीण अंचलों में भी परेशानी बढ़ा दी। बरुआसागर, मऊरानीपुर, समथर, कटेरा, बड़ागांव, चिरगांव, मोंठ, रानीपुर, उल्दन, सकरार, बंगरा, एरच, गुरसरांय सहित इनसे सटे गांव-देहातों में रविवार तीखी तपन महसूस हुई। गर्मी से ग्रामीण घरों में कैद रहे। वहीं कच्चे मकानों बुरी तरह तपे। कई स्थानों पर पावर कट होने से लोगों को ज्यादा दिक्कतें हुई।
बाजारों में रहा सन्नाटा
सूरज तपिश बाजारों में पर असर दिखाने लगी है। बुधवार को पड़ी तीखी गर्मी और धूप से सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़, बिसाती बाजार, नरिया बाजार, मजदूर वाली गली, पसरठ, सराफा, किराना मार्केट, गंज, सुभाष, गांधी चौक, कोतवाली की ढाल, नैनागढ़, नगरा, नंदनपुरा, भारत माता मंदिर, खैरा, नगरा की हाट सहित अन्य स्थनों पर लगने वाले मार्केटों में दोपहर 12 बजे बाद से सन्नाटा पसरने लगा। शाम पांच बजे के बाद तक यही स्थिति रही। हालांकि शहर का न्यूनतम पारा 25 डिग्री दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।