फिर चली ठंडी हवा, दिन सूरज की तपिश से बेकल
Jhansi News - फिर चली ठंडी हवा, दिन सूरज की तपिश से बेकलअधिकतम पारा 28.6 तो न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गयाआज से आकाश रहेगा साफ, चढ़ेगा तापफोटो नंबर 02 दिन में सूरज

झांसी, संवाददाता गुजरे दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना की तरफ गिरे मामूली ओलों के बाद रानी के शहर झांसी में भी फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं। हालांकि दिन में आकाश साफ रहा। सूरज की तपिश ने झांसीवालों को बेकल कर दिया। लोग छांव तलाशने दिखे। शनिवार अधिकतम पारा 28.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 सेंटीग्रेट कम था। न्यूनतम ताप 15 डिग्री पर टिका रहा। जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।
शनिवार सुबह 6.46 बजे सूर्योदय हुआ। पूरब-पश्चिम उत्तर दिशाओं से चल रही हवाओं में ठंडक थी। जिससे मॉर्निंग वॉक को निकलते लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल किया। आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने तेवर उग्र हुए। 9.30 बजे लोगों को धूप रास आई। 10.30 बजते ही बंदे इससे किनारा करते दिखे। 11.30 बजते ही सूरज परेशान करने लगा। टनटनाती धूप का आसर बाजारों में देखने मिला। खरीदार छाते की ओट में नजर आए तो फुटपाथी दुकानदार त्रिपाल कसते दिखे। 12.30 बजे सूरज के तेवर और उग्र हुए। इसके बाद स्कूली की छुट्टी के बाद बच्चे भी धूप से परेशान दिखे। 2.30 बजे अधिकतम ताप 28.6 डिग्री पर टिक गया। जो करीब दो घंटे तक इसी धुरी पर रहा। शाम 5.30 बजे बाद भी मौसम में नरमी नहीं थी। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में दिन गर्माहट महसूस होगी। वहीं शाम का पारा नीचे का रुख करेगा। इन दिनों में अधिकतम ताप 30 से 32 डिग्री व न्यूनतम 14 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।