जल सहेलियों ने जलस्रोतों के पुनर्जीवित पर दिया जोर
Jhansi News - बुंदेलखंड के जल संकट से निपटने के लिए जल सहेलियों ने जल यात्रा निकाली। यात्रा का प्रारंभ रसोई से हुआ, जहां पानी बचाने के महत्व पर चर्चा की गई। बबीना तालाब पहुंचकर जल सहेलियों ने जल संरक्षण का संकल्प...

झांसी (बबीना), संवाददाता बुंदेलखंड के जल संकट से निपटने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए उद्देश्य से जल सहेलियों द्वारा संजय सिंह के नेतृत्व में जल यात्रा निकाली। मंगलवार को यात्रा बबीना पहुंची। सुबह इसकी यात्रा की शुरुआत रसोई से हुई। जहां पानी की बचत के महत्व पर चर्चा हुई।
जलस्रोतों को पुनजीर्वित करने पर जोर दिया गया। ग् इसके बाद यात्रा ऐतिहासिक बबीना तालाब पहुंची। जहां जल सहेलियों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। बाद में ब्लॉक सभागार में संगोष्ठी हुई। एपीओ नरेगा पुष्पेंद्र वर्मा, एडीओ उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन मनोज कुमार सोनी, समाजसेवी मुलायम सिंह रजक ने जल सहेलियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति यह पहल न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा बनेगी। संगोष्ठी के बाद यात्रा झांसी-ललितपुर राजमार्ग से होते हुए घिसौली पहुंची। फिर बड़ौरा में इसका ठहराव हुआ। जगह-जगह ग्रामीणों ने जल सहेलियों का जोरदार स्वागत किया और जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बबीना रूरल ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान, टोल प्लाजा मैनेजर अभिषेक कुमार सिंह और समाजसेवी अनिल कुमार ने भी जल सहेलियों का अभिनंदन किया और उनके प्रयासों को सराहा। यात्रा के समापन पर जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जल सहेलियां बुंदेलखंड में जल क्रांति की वाहक बन रही हैं और उनका यह प्रयास क्षेत्र में जल संकट से निपटने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। अगले चरण में यह यात्रा अन्य गांवों में पहुंचकर जल संरक्षण और नदी-तालाबों के पुनर्जीवन का संदेश प्रसारित करेगी। जल सहेलियों का यह अभियान बुंदेलखंड में जल संकट को दूर करने के लिए एक नई राह खोल रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और पर्याप्त जल मिल सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।