Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsTransport Officer Conducts Vehicle Check in Jhansi Two Vehicles Seized

अदरक व गेंहू से लदे वाहन किए सीज

Jhansi News - झांसी के बरुआसागर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहनों की जांच की। चालकों में हड़कंप मच गया और कई भाग खड़े हुए। जांच में दो डीजे वाहन और एक अन्य वाहन को सीज किया गया, क्योंकि स्वामियों ने आवश्यक...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीWed, 5 March 2025 09:31 AM
share Share
Follow Us on
अदरक व गेंहू से लदे वाहन किए सीज

झांसी (बरुआसागर), संवाददाता सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन) ने बरुआसागर में वाहनों की जांच की। जिससे चालकों में हड़कंप मच गया। वह भाग खड़े हुए। इसी बीच अफसरों ने डीजे वाहनों को भी चेक किया। दो वाहन सीज किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हेमचंद्र गौतम प्रवर्तन ने जांच अभियान चलाया। जहां दो डीजे वाहन एवं एक अन्य की जांच पड़ताल की। जिसमें वाहन स्वामियों से कागजात मांगे गए। लेकिन, वह उसे पेश नहीं कर पाए। टीम के अनुसार एक वाहन में मानक से अधिक अदरक दूसरे में गेहूं लदा था। हेमचंद्र गौतम ने बताया कि रूटीन चेकिंग की गई है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें