गुरसरांय में पैदल जा रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत
Jhansi News - झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। राजवीर उर्फ राजू, जो अहमदाबाद में काम करता था, सब्जी लेकर घर लौट रहा था। हादसे में उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम...

झांसी, संवाददाता गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव अस्ता के पर तेज रफ्तार कोई वाहन ने पैदल सब्जी लेकर जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी की मौत हो गई। वहीं इकलौते बेटे की मौत के बाद घर का चिराग भी बुझ गया है। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ककरबई थाना क्षेत्र के गांव घरौना निवासी राजवीर उर्फ राजू (42) बेटा हरनाथ सिंह अहमदाबाद में काम करता था। कुछ समय पहले वह अपने माता-पिता से मिलने आया था। बीती देर कुछ सामान व सब्जी खरीदने कस्बा गुरसराय गया था। देर रात पैदल घर आ रहा था। जैसे ही गांव अस्ता के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि राजू उछलकर वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मदद को दौड़े। राहगीरों ने फोन कर घर पर खबर की तो कोहराम मच गया। आनन-फानन मे परिजन घटना स्थल की तरफ दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत राजू को गुरसरांय सादमायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। यहां लाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वह इकलौते बेटे के लिए फूट-फूटकर रो पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।