जेबकतरों ने उड़ाए 35 हजार रुपए
Jhansi News - झांसी के बबीना क्षेत्र में एक युवक की जेब से 35 हजार रुपये चोरी हो गए। युवक शादी की खरीदारी के लिए बाजार गया था। जैसे ही उसने सब्जी विक्रेता को पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला, उसकी जेब कट चुकी थी।...

झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र रविवार को शादी विवाह के लिए खरीदारी करने हाट गए युवक की जेब से जेबतरों ने 35 हजार रुपए नगद पार कर दिए। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक कर जांच शुरू कर दी है। बबीना निवासी दीपक सिंह के छोटे भाई की शादी है। इसकी तैयारिया चल रही हैं। वह सब्जी खरीदने बबीना हाट बाजार गए थे। उन्होंने रुपए जेब में रख लिए। जैसे ही वह बाजार पहुंचे तो भीड़ में किसी ने उनकी जेब से नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जब उन्होंने खरीदारी की। इसके बाद जैसे ही सब्जी विक्रेता को पैसे निकालने के लिए जेब में डाला तो दंग रह गए। उनकी जेब कट चुकी थी। उसमें रखे करीब 35,000 रुपये गायब थे। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थ्ल का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं क्षेत्रवासियों के अनुसार हाट बाजार, पार्क और बड़ा तालाब क्षेत्र में सुबह से शाम तक जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से अंकुश लगाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।