बजी शहनाईयां, 13 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे
Jhansi News - बजी शहनाईयां, 13 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधेविदेशी मेहमानों ने लगाए ठुमके, वर-वूध को दिया आशीर्वादमहाशिवरात्रि तक हर रोज होंगा वैवाहिक कार्यक्रमफोटो नं

बरुआसागर के सिद्धपीठ मंसिल माता मंदिर परिसर में 151 गरीब कन्याओं के विवाह को लेकर शनिवार भी खूब शहनाईयां बजीं। यहां सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। उन्होंने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं। खास बात यह रही कि शनिवार विवाह सम्मेलन में विदेशी मेहमान आकर्षक का केंद्र रहे। उन्होंने बारात भी ठुमके भी लगाए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से एक तरफ घराती जुटे तो दूसरी तरफ बाराती। कतारबद्ध 13 मंडप् सजे थे। खूब ढोलक-मझीरे बज रहे थे। महिलाएं शादी के गीतों पर थिरक रही थीं। भक्तों ने पहले मैया के द्वारा पूजन किया। प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर में दूल्हों की बारात निकाली गई। जिसमें बारातियों में खूब ठुमके लगाए। भ्रमण के बाद बारात कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां स्वागत किया गया। बारातियों को फूल-माला पहनाई गई। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ। वर-वधू ने एक-दसूर के गले में जयमाला डाली। आचार्यों ने मंत्रोच्चारण किए। नए दंपति ने अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लिया। मुख्य अतिथि एम एल सी प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा, श्यामाचरण विरथरे, राकेश अग्रवाल, कपिल कुशवाहा,मोहन अग्रवाल रहे। उन्होंने वर-वूध की आशीर्वाद दिया। वहीं वैवाहिक कार्यक्रम विदेशी पर्यटक भी आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की। वर-वधू से मिले। लोगों से इसके बारे में जानकारी ली और नृत्य भी किया। बाद में हुए भंडारे में लोगों ने भोजन किया। प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी सदस्यों ने बताया कि गुरुवार 25, शुक्रवार को 14 और शनिवार को 13 जोड़ों की शादी कराई गई। 151 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। उन्हें घरेलू सामान, जेवर सहित अन्य उपहार स्वरूप दिए गए। वक्ताओं ने इसे खर्चीली शादियों से बेहतर बताया। शादी समारोह में मां का दल कमेटी के अध्यक्ष एंव मुख्य पुजारी पंडा सुरेश कुशवाहा दाऊ, चिन्टू कुशवाहा, आनन्द कुशवाहा, नारायण दास दर्द सहित अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।