सुलगी पराली, 100 बीघा में खेत जले
Jhansi News - झांसी के गांव मड़ोरी में शुक्रवार को खेतों में आग लग गई। अज्ञात कारणों से गेहूं की पराली में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। लगभग 100 बीघा फसल का अवशेष जलकर राख हो गया। लोगों ने कड़ी मेहनत...

झांसी, संवाददाता गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव मड़ोरी में शुक्रवार फिर खेत में पराली सुलग उठी। धुआं और आग की लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। हाई टेम्प्रेचर होने की वजह से आग तेजी फैली। करीब 100 बीघा में कटी फसल का अवशेष जलकर राख हो गए।
गरौठा तहसील के गुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम मडोरी में खेतों में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की पराली में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 100 बीघा से अधिक पराली जलकर राख हो गयी। वही खेतों से सड़क किनारे बने मकानों तक आग जा पहुंची। गनीमत यह रही की बगल में पेट्रोल पंप था। वहीं लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था वहीं लोगों द्वारा इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन दमकल की गाड़ी व्यस्त होने पर मौके पर नहीं पहुंच सकी तो लोगों द्वारा स्वयं मोर्चा संभाल कर आग पर काबू पाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।