प्रदीप पटेल को सौंपी भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष की कमान
Jhansi News - प्रदीप पटेल को सौंपी भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष की कमानमहानगर जिलाध्यक्ष पर अटकलों का बाजार गर्म, दावेदारों में बढ़ी बैचेनीफोटो नम्बर 22 भाजपा ग्रामीण जि

झांसी,संवाददाता भारतीय जनता पार्टी ने रविवार जिलाध्यक्षों के नामों का घोषणा कर दी। झांसी में प्रदीप पटेल को जिलाध्यक्ष ग्रामीण बनाया गया है। शीर्ष नेतृत्व ने जिला चुनाव अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के मोबाइल पर नाम भेजा था। प्रदीप पटेल वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री पद पर थे। प्रदीप के जिलाध्यक्ष ग्रामीण बनाए जाने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। फूल मालाओं से उनका भाजपाईयों ने स्वागत किया। हालांकि इस बीच जिलाध्यक्ष महानगर के नाम घोषित न होने से अटकलों का बाजार गर्म बना हुआ है।
मऊरानीपुर के गढ़वा गांव के रहने वाले भाजपा नेता जगदीश प्रसाद के 47वर्षीय बेटे प्रदीप पटेल पिछले कई वर्षों से भाजपा में शामिल है। उनके पिता मऊरानीपुरे ब्लॉक उपाध्यक्ष रह चुके है। पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रदीप पटेल ने भी संगठन में शामिल रहे और वर्तमान में जिला महामंत्री थे। दोपहर चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान और जिला चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी भाजपा कार्यालय पहुंची और उन्होंने बताया कि स्थानीय भाजपा संगठन में सभी की राय से सहमति होकर प्रदीप पटेल का नाम उन्होंने व पर्यवेक्षक ने ऊपर रखा था। उन्होंने कहा कि जल्द ही महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि महानगर जिलाध्यक्ष पद के लिए पैनल में भेजे गए नामों के आधार पर सहमति नहीं बन सकी है। पैनल में शामिल दावेदारों के पक्ष में प्रदेश से लेकर केन्द्रीय स्तर तक सम्मीकरण बैठाए जा रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रहे दबाव के कारण महानगर जिलाध्यक्ष के नाम पर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म बना हुआ है। इधर ग्रामीण जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद महानगर जिलाध्यक्ष दावेदारों की बैचेनी बढ़ गई है। वहीं गुटबाजी भी तेज हो गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।