दो गांव के प्रधान को पीएम ने किया सम्मानित
Jaunpur News - डी गांव की ग्राम प्रधान रीना राय ने सरकार की योजनाओं को विकसित किया। जिससे कुंडी गांव को आदर्श गांव का दर्जा मिला। ग्राम प्रधान के कार्य को देखकर देश

जौनपुर/मुफ्तीगंज, संवाददाता। बेहतर काम की बदौलत एक अलग तरह की पहचान बनाने वाली जिले की दो महिला प्रधान सबके लिए नजीर बन गई हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुफ्तीगंज के कुड़ी और बक्शा ब्लाक के उटरुकला गांव की प्रधान को नई दिल्ली बुलाया गया था। यहां सम्मानित करने के साथ ही दोनों को अपने गांव के विकास के बारे में बताने का मौका मिला। चार और पांच मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में दोनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कुड़ी की प्रधान रीना राय ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान किस तरह से अपने गांवों में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और उनका नेतृत्व ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, देबाश्री मुखर्जी, जो जल संसाधन विभाग की सचिव हैं, ने नारी के योगदान पर बल देते हुए कहा कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं और उन्हें इस दिशा में लगातार प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने महिला प्रधानों से गांवों के विकास में अधिक सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई और यह भी कहा कि अब वक्त है जब प्रधानपति के सहारे काम करने की आदत को छोड़कर महिलाएं खुद आगे आएं और अपने गांवों की बेहतरी के लिए काम करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।