वन नेशन वन इलेक्शन पर महिलाओं ने साझा किए विचार
Jaunpur News - जौनपुर के एक होटल में 'वन नेशन वन इलेक्शन' विषय पर महिलाओं का संवाद हुआ। अनीता सेठ ने कहा कि इससे वोटिंग पैटर्न में बदलाव आएगा, जबकि मीरा अग्रहरि ने चुनावों में आचार संहिता की आवश्यकता पर जोर दिया।...

जौनपुर, संवाददाता शहर के एक होटल में शनिवार को वन नेशन वन इलेक्शन पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में किया गया।
संवाद में अनीता सेठ ने कहा कि इससे वोटिंग पैटर्न का मुद्दा बदलेगा और स्थानीय पार्टियों को नुकसान उठाना होगा। मीरा अग्रहरि ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करते कहा कि चुनाव में आचार संहिता लग जाती है और यह परिणाम जारी होने तक लागू रहती है। इससे देश में चल रही विकास की परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में देरी होती है। ममता गुप्ता ने कहा कि छोटी-छोटी पार्टियां क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ती हैं, ऐसा होने से उनका अस्तत्वि खतरे में पड़ जाएगा। सोनी जायसवाल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। मधुलिका ने कहा कि इससे केंद्र में राजकोष की बचत होगी जिससे देश का विकास होगा। संस्था प्रबंधक अंजू पाठक ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लोकतंत्र को सशक्त सुव्यवस्थित और परिणाम दायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे समय, धन और संसाधनों की बचत होगी। संवाद में मंजू जायसवाल, ज्योति श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किया। संस्था प्रबंधक ने सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।