गोदभराई के दौरान छेड़खानी को लेकर मारपीट, पांच लोग घायल
Jaunpur News - जौनपुर में एक होटल में गोदभराई के दौरान भाभी का हाथ पकड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। होटल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया, जिसने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया।...

जौनपुर। नगर के एक होटल में शुक्रवार को गोदभराई के दौरान लड़की के भाभी का हाथ पकड़ने को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों तरफे किए गए हमले में पांच लोगों का सिर फट गया। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को मारपीट करते समय गिरफ्तार कर लिया। पांच लोगों को चोट आयी है। रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया गया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के वक्त ओलन्दगंज में स्थित होटल के सामने वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। पुलिस वालो ने रात में किसी तरह से यातायात बहाल कराया। पुलिस के अनुसार शहर के एक परिवार की लड़की की गोदभराई करने के लिए कुछ लोग आए थे। गोद भराई के दौरान वर पक्ष की ओर से किसी ने मजाक में लड़की के भाभी का हाथ पकड़ लिया। जिसे लेकर कहासुनी और मारपीट होने लगी। होटल के हाल में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। मारपीट होता देख होटल प्रबंधन ने फौरन पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। रात में पहले तो दोनों पक्ष के बीच पंचायत चली। इसके बाद शहर कोतवाल ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।