Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsVeterans Honored at All India Ex-Servicemen Organization Ceremony in Jalalpur

कुटीर चक्के में पूर्व सैनिक को किया गया सम्मानित

Jaunpur News - फोटो--07में असाधारण कार्य कुशलता, उत्तम चरित्र उत्कृष्ट चाल-चलन अप्रतिम कार्य सेवाओं के लिए वारंट आफिसर ब्रह्मदेव दुबे को सम्मानित किया गया। वे पूरे स

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 24 Feb 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
कुटीर चक्के में पूर्व सैनिक को किया गया सम्मानित

जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुटीर चक्के गांव में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन और पूर्व सैनिक मिलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय वायु सेना में असाधारण कार्य कुशलता, उत्तम चरित्र उत्कृष्ट चाल-चलन अप्रतिम कार्य सेवाओं के लिए वारंट आफिसर ब्रह्मदेव दुबे को सम्मानित किया गया। वे पूरे सेवाकाल में सात पदक से सेना की ओर से सम्मानित किए गए हैं। वारंट ऑफिसर दुबे का कार्यकाल जनवरी 1965 से जनवरी 1997 तक रहा। इस दौरान उन्होंने देश के अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं दी और महत्वपूर्ण लड़ाइयों हिस्सा लिया। कुटीर पीजी कालेज के प्रबंधक अजयेद्र कुमार दुबे ने सभी पूर्व सैनिकों को अंग वस्त्र एवं श्रीमद्भगवत गीता देकर सम्मानित किया। कहा कि आज हम अपने उत्सव को हर्षपूर्वक मानते हैं। देश के हर संगठन वेतन के लिए हड़ताल कर लेते हैं। लेकिन सेना के जवान कभी हड़ताल नहीं करते। समाज में श्रम का सम्मान करने पर एक उत्कृष्ट परंपरा खड़ी होती है। कप्तान अजीत पाण्डेय ने कहा कि सेवानिवृत्ति के जीवन में दूरियां मिटाने की मुहिम के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना हम सबका लक्ष्य है। इस मौके पर सेना के सेवानिवृत्ति सैनिकों के साथ वरिष्ठ नागरिक समिति के सभी सदस्य श्रीभूषण मिश्र, पूर्व कुलपति प्रो. डीडी दुबे, कुंवर भारत सिंह, त्रिलोकी नाथ मिश्र, शरद मिश्र, चंद्रभूषण दुबे, डा. विजय मौर्य, हितेंद्र दुबे आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें