Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsTwo Masked Thieves Steal Gold Chain from Woman Near City Station Firing Injures Neighbor

बाइक सवार दो बदमाशो ने महिला से की चेन छिनैती

Jaunpur News - जौनपुर, संवाददाता लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के निकट (सैदनपुर) निवासी

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरFri, 28 Feb 2025 02:14 PM
share Share
Follow Us on
बाइक सवार दो बदमाशो ने महिला से की चेन छिनैती

जौनपुर, संवाददाता लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के निकट (सैदनपुर) निवासी एक महिला से उसके घर में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह सोने की चेन गले से छिन लिया। महिला के पति ने लाठी लेकर दौड़ाया तो बदमाशो ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पड़ोसी के जांघ में लग गयी। इसके बाद मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। घायल ने अपना उपचार कराया। सूचना पर एएसपी नगर मयफोर्स पहुंच गए। जिसे गोली लगी थी उसे अपने साथ पुलिस ले गयी। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी है। मोहल्ला निवासी रमेश चन्द्र श्रीवास्तव व उनके पड़ोसी विजय चौरसिया शुक्रवार की सुबह मार्निग वाक पर निकले थे। लगभग आठ बजे घर वापस लौटे। वापस लौटने के बाद रमेश चन्द्र श्रीवास्तव अपने लान में कुछ कर रहे थे। घर का गेट खुला था जिसे बंद करने के लिए पत्नी 65 वर्षीय मीरा श्रीवास्तव पहुंची थी। अभी वह गेट बंद कर रही थी कि एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश पहुंच गए। किसी के घर का पता पूछने के बहाने झपटट्टा मारकर मीरा के गले से सोने की चेन छिन लिए। मीरा के शोर मचाने पर पति रमेश चन्द्र डंडा लेकर और पड़ोसी विजय चौरसियां दौड़ पड़े। बदमाश दोनों लोगों को अपनी ओर आता देख तमंचे से फायर कर दिए। गोली विजय चौरसिया के जांघ के उपरी हस्सिे में जा लगी। गोली लगते ही विजय गिर पड़े। रमेश चन्द्र भी रुक गए। इतने में बदमाश फरार हो गए। गोली चलते ही मोहल्ले के काफी लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गयी। थाना लाइन बाजार प्रभारी सतीश सिंह मयफोर्स पहुंच गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव और एएसपी नगर अरवन्दि वर्मा भी पहुंच गए। गोली से घायल विजय को उपचार के लिए भिजवाया गया। महिला के बयान के साथ साथ आस-पास के लोगों से भी जानकारी ली गयी। सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कैमरे में गोली चलने की आवाज साफ रिकार्ड हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें