Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरTragic Passing of Ram Ujagir Singh Vice President of All India Kshatriya Mahasabha

नहीं रहे राम उजागिर सिंह

जौनपुर के राम उजागिर सिंह, जो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष थे, का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे और मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह के बड़े भाई थे। उनका अंतिम...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSun, 15 Sep 2024 06:52 PM
share Share

जौनपुर। अखिल भारतीय (अभा) क्षत्रिय महासभा मुंबई के उपाध्यक्ष और सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय अढ़नपुर (जौनपुर) की प्रबंध समिति के अध्यक्ष 61 वर्षीय राम उजागिर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। पंवई के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह और वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह कौशिक के बड़े भाई थे। स्व. सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार वाकोला (सांताक्रुज पूर्व) श्मशान पर किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शुद्धक और तेरहवीं का कार्यक्रम पैतृक गांव अढ़नपुर जमालापुर में किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें