काशी प्रांत के पदाधिकारियों के नाम की हुई घोषणा
Jaunpur News - जौनपुर के गुलाबी देवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगीक संगठन सक्षम के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। डॉ. सुभाष और घनश्याम की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ, जिसमें डॉ. उत्तम कुमार...

जौनपुर। नगर के गुलाबी देवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगीक संगठन सक्षम के जिला जौनपुर काशी प्रांत के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गयी। जिसमें काशी प्रांत के सचिव घनश्याम और जौनपुर जिला के सर संघचालक डॉ.सुभाष की उपस्थिति में पूरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर डॉ. सुभाष सिंह, घनश्याम पांडेयसचिव काशी प्रांत और डॉ.उत्तम कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण किया। इसके बाद संघ के संगठन मंत्र का गायन हुआ। सरसंचालक डा. सुभाष ने पदाधिकारियों के नाम की औपचारिक घोषणा की इसके बाद अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता ने अपने कार्यकारी के सदस्यों की घोषणा की। सर्व समिति से डॉ. उत्तम कुमार गुप्ता को सक्षम का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, सचिव कर्मवीर, सहसचिव डॉक्टर मंगल कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन मिश्रा, युवा प्रमुख अंकित सह, युवा प्रमुख भोला सोनकर और सत्यम गिरी, प्रचार प्रमुख ज्ञान चंद्र गुप्ता को चुना गया। इसी तरह से महिला प्रमुख उर्वशी सिंह, आराधना श्रीवास्तव और बिट्टू किन्नर पक्ष पोषण श्वेताप पांडेय को चुना गया। धीमहि प्रकोष्ठ प्रमुख साधना मौर्या साइकोलॉजिस्ट रोजगार प्रमुख डॉक्टर सुरेश कन्नौजिया एग्रीकल्चर वैज्ञानिक, डॉ व्यंकटेश श्रीवास्तव, प्रणव प्रकोष्ठ प्रमुख डा.ॅ बृजेश कन्नौजिया, सविता प्रकाश, प्रमुख डॉ डीपी सिंह, दीपक पाठक, अजीत के नाम की घोषणा हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।