Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरResidents Struggle with Lack of Direct Bus Service from Mungra Badshahpur to Lucknow

लखनऊ जाने की नहीं है सीधी बस सेवा

0 एक वर्ष पहले डिपो को मिली थी पांच बसें, दो महीने बाद हो गयी बंद थी पांच बसें, दो महीने बाद हो गयी बंद सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर से लखनऊ जाने के लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरTue, 10 Sep 2024 07:42 PM
share Share

सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर से लखनऊ जाने के लिए सीधी बस सेवा न होने से क्षेत्रवासियों को दिक्कत हो रही है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया भी नजदीक है। इससे यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक बादशाहपुर डिपो में कुल 23 बसें हैं। इस डिपो से रोजाना करीब तीन हजार यात्री यात्रा करते हैं। इससे प्रतिदिन तीन लाख रुपये का आमदनी होती है। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी के प्रयास से करीब एक वर्ष पूर्व डिपो को पांच नई बसें मिली थीं। उसमें एक राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल थी। रोजाना इस डिपो से लखनऊ आती जाती थी। राज्यसभा सदस्य ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया था। वह क्षेत्र के प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं के साथ बस में बैठाकर यात्रा भी की थीं। लेकिन दो महीने चलने के बाद ही विभागीय अधिकारियों की उदासीनता व लापरवाही के कारण यह बस बंद हो गयी। धीरज जायसवाल, उमाशंकर चौरसिया, सुनील यादव, रामसूरत पटेल ने पुन: इस बस को चलवाने की मांग की है। इस संबंध में डिपो इंचार्ज वीके सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ में राजधानी एक्सप्रेस का नंबर न मिलने के कारण बस बंद हो गयी थी। इसको चलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सिविल प्रयागराज जय करन प्रसाद ने बताया कि इस बात के लिए मुझे जानकारी नहीं है। फिर भी मेरे स्तर से इस बस को पुन:चलवाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें