Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPassengers Face Issues at Mungra Badshahpur Railway Station Toilets Locked and Hand Pumps Defunct

घंटी बजाओ--रेलवे स्टेशन के शौचालय में लटका ताला, हैंडपंप खराब

Jaunpur News - फोटो--04पम्प भी खराब है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि किसी को शौच जाना है तो स्टेशन मास्टर से चाबी मांगनी पड़ती है। इन स

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरThu, 23 Jan 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
घंटी बजाओ--रेलवे स्टेशन के शौचालय में लटका ताला, हैंडपंप खराब

सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर शौचालय में हमेशा ताला लटकता रहता है। इसके अलावा हैंडपम्प भी खराब है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि किसी को शौच जाना है तो स्टेशन मास्टर से चाबी मांगनी पड़ती है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार स्थानीय व यात्रियों ने मांग भी कर चुके हैं। रेलवे स्टेशन से अक्सर यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि पेयजल की व्यवस्था नहीं है। दो हैंडपम्प तो लगे हैं, लेकिन किसी से पानी की एक बूंद नहीं निकल रहा है। शौचालय की व्यवस्था जो एक दशक पूर्व में थी वही अब भी है। शौचालय में हमेशा ताला लगा रहता है। शौच जाने के लिए स्टेशन मास्टर से चाबी लेनी पड़ती है। स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर जो हैंडपम्प लगा है। करीब एक साल से खराब पड़ा है। प्लेटफार्म नम्बर एक पर दो हैंडपम्प लगे हैं। जिसमें से एक पहले ही खराब था और अब दूसरा भी खराब हो गया है। क्षेत्र के उमाशंकर चौरसिया, प्रतीक सिंह, सोनू गुप्त, रामलाल शर्मा, अनिल विश्वकर्मा, चंचल कुमार गुप्त आदि ने कहा कि यहां कई समस्या है। समस्याओं का समाधान करके रेल यात्रियों को सहूलियत दी जानी चाहिए। इस सम्बंध में स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि स्टेशन की समस्याओं को उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें