मनरेगा मजदूरों की 3 करोड़ 11 लाख रुपये मजदूरी बकाया
Jaunpur News - 0 मजदूरी न मिलने से मनरेगा मजदूरों में व्याप्त है आक्रोशमजदूरों का तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की मजदूरी बकाया है। मजदूरी न मिलने से मनरेगा मजदूरों में आ

जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लाक के गांवों में मनरेगा योजना से काम करने वाले 14 हजार से ज्यादा मनरेगा कार्डधारक मजदूरों की तीन महीने से मजदूरी न मिलने से परिवार के आगे संकट पैदा हो गया है। इन मजदूरों का तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की मजदूरी बकाया है। मजदूरी न मिलने से मनरेगा मजदूरों में आक्रोश है। सिरकोनी ब्लॉक में 27 हजार एक सौ 58 मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। इनमें से 14 हजार 320 मजदूर सक्रिय हैं। इन सक्रिय मजदूरों की 30 नवंबर के बाद मजदूरी की धनराशि खाते में नहीं आयी है। मालूम हो कि शासनादेश के अनुसार मनरेगा मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान 14 दिन में हो जाना चाहिए। सिरकोनी ब्लॉक में इस समय मनरेगा काम को लेकर मजदूरों के अलावा प्रधानों में भी आक्रोश है। क्योंकि मनरेगा कार्य 60:40 के अनुपात में होते हैं। मजदूरों का मजदूरी तो मिली नहीं साथ में पक्के काम को करवाने के बाद भी पैसा नहीं मिला। इससे प्रधान भी परेशान हैं। प्रधानों का कहना है कि अब मनरेगा मजदूर काम नहीं करना चाहते हैं। मनरेगा मजदूर प्रधानों पर पैसा देने का दबाव बना रहे हैं। ब्लॉक पर जाने पर केवल आश्वसन ही मिल रहा है। उधर मेहनत करने के बाद मजदूरों को जब मानदेय नहीं मिल रहा है तो वह सरकार को दोषी मान रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।