Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरMan Sets Himself on Fire in Jaunpur s Lakhapur Village 80 Burns Reason Unknown

खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर

0 शरीर का 80 फीसदी हिस्सा झुलसा, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचारधान व अन्य लोगों की मदद से पीड़ित को पहुंचाया गया अस्पताल रामनगर(जौनपुर), हिन्दुस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSun, 1 Sep 2024 06:25 PM
share Share

रामनगर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में शनिवार की रात एक युवक खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा लिया। जिससे उसके शरीर का 80 फीसदी हिस्सा झुलस गया। परिवार व आस-पास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाया। एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। रविवार शाम तक पुलिस को तक घटना के बारे में पता नहीं चला। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव निवासी 38 वर्षय हौसला प्रसाद प्रजापति पुत्र ब्रह्मदेव बाजार से घर पहुंचा। दरवाजे पर पहुंचने के बाद वह लोगों को अपशब्द कह रहा था। ग्रामीणों की मानें तो परिवार के लोगों ने मना किया। लेकिन किसी बात से खुन्नस खाएं युवक ने साथ में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा लिया। आग लगते ही वह चीखने चिल्लाने लगा। परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग बाल्टी लोटा व अन्य बर्तनों में पानी भरकर किसी तरह से आग बुझाया। झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ केन्द्र पर ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार करने वाले डाक्टरों की मानें तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बारे में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पांडेय से बात की गयी तो उनका कहना था कि अभी तक उनके पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। गांव के प्रधान प्रेमंचद वेनवंशी से बात की गयी तो उनका कहना था कि रात में शराब पीकर आया और घर पर लोगों को अपशब्द कह रहा था। बोतल में पेट्रोल लेकर आया था। छिड़ककर आग लगा लिया। किसी तरह से आग बुझाते हुए अस्पताल पहुंचाया गया। ऐसा उसने क्यों किया यह पता नहीं चल सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें