Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरJaunpur Players Shine at CBSE Taekwondo East Zone Championship

मेडल जीतकर लौटने पर स्कूलों में खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

फोटो 11 हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उमानाथ सिंह सेकेंडरी स्कूल के आदित्य प्रताप सिंह ने अंडर 17 में गोल्ड मेडल हासिल किया। अंडर -14 में

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSat, 14 Sep 2024 08:04 PM
share Share

जौनपुर, संवाददाता । वाराणसी के बाबतपुर के पास स्थित सनबीम स्कूल में सीबीएससी ताइक्वांडो ईस्ट जोन चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें तीन राज्यों के 15 सौ स्कूलों ने हिस्सा लिया। जौनपुर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उमानाथ सिंह सेकेंडरी स्कूल के आदित्य प्रताप सिंह ने अंडर 17 में गोल्ड मेडल हासिल किया। अंडर -14 में डेविड देशबंधु ने स्वर्ण पदक व लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में माउन्ट जी लिट्रा फतेहगंज की आराध्या सिंह और सनबीम स्कूल जौनपुर की आद्विका कश्यप ने रजत पदक जीतकर सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के लिए अहर्ता प्राप्त कर ली। लड़कियों में माउण्ट लिट्रा जौनपुर की अंशिका अग्रहरि अंडर 19 व नित्या श्री सिंह अंडर 14 वर्ग में कांस्य पदक तथा लड़कों में होली चाईल्ड एकेडमी रुहट्टा के अंश मौर्या ने अंडर-14 में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। पूर्व राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में ये खिलाड़ी हिस्सा लेने गए थे। आशुतोष ने बताया कि सीबीएसई नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप जो अक्टूबर में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में आयोजित है उसमें जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेने जाएगें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें