सेवा भारती महिलाओं और युवतियों को बनाएगा स्वावलम्बी
Jaunpur News - फोटो--02 पुरानी बाजार में चलने वाले नारी स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसमें जरूरतमंदों को त्रैमासिक निःशुल्क सिलाई कार्य का पूर्ण प्रशिक्षण द

जौनपुर, संवाददाता सेवा भारती जिले की कमजोर महिलाओं और युवतियों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए गुरुवार को शहर के सेवा बस्ती पुरानी बाजार में चलने वाले नारी स्वावलंबन केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसमें जरूरतमंदों को त्रैमासिक निःशुल्क सिलाई कार्य का पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला संघ चालक डॉ.सुभाष सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि समेत सेवा भारती के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, संरक्षक डॉ.विनोद कनौजिया, सह संचालक प्रेमचंद शुक्ल, महामंत्री देवेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह व संस्था से जुड़े अन्य लोगों ने मां भारती के चित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी ने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कराके सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ कराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज के विकास की मुख्य धुरी होती हैं। इनके विकास से ही संपूर्ण समाज का उत्थान संभव है। उन्होंने नारी स्वावलंबन के साथ-साथ नारी सम्मान की महत्ता पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने नारी स्वालंबन केंद्र के उद्देश्य एवं इस सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला की योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वावलंबन कार्यक्रम संयोजक आनंद मिश्र एवं प्रशिक्षिका शांति चतुर्वेदी के प्रयास की सराहना की। संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण दास तथा आभार ज्ञापन महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर उमेश चंद्र गुप्ता, सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, रेखा त्रिपाठी, रजनी साहू, रेखा सिंह, शशि मिश्रा, दिनेश गुप्ता, सुधीर सिंह, रजनीश शर्मा, दीपक सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, डॉ.राजेश कुमार सहित गणमान्य नागरिक व प्रशिक्षु महिलाएं-युवतियां उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।