संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Jaunpur News - संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के तहत गोमती नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया। नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। सैकड़ों सेवादारों ने नदी, घाट और तालाबों की सफाई की। जीवन में...
जौनपुर, संवाददाता। संत निरंकारी मिशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण में रविवार को गोमती नदी के तट रामघाट श्मशान पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने किया। सैकड़ों की संख्या में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों व श्रद्धालुओं ने संयोजक श्यामलाल साहू, क्षेत्रीय संचालक अमरनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा जिले के जोन के 43 शाखाओं में अलग-अलग जगह नदी, घाट, तालाबों पर सफाई अभियान चलाया गया। मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि जीवन में जल का बहुत महत्व है और यह अमृत समान है। जल हमारे जीवन का मूल आधार है। परमात्मा ने हमें यह जो स्वच्छ है एवं सुंदर सृष्टि दी है। इसकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है।
हिसं. शाहगंज संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वस्थ जल स्वस्थ मन योजना के तहत नगर के ऐतिहासिक पक्का पोखरा की बृहद स्तर पर साफ-सफाई की गयी। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में प्रोजेक्ट अमृत तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभासद अब्दुल्लाह राईन, अरशद अंसारी, मकसूद अहमद आदि नगर पालिका कर्मियों के साथ जुटे रहे। शाहगंज शाखा प्रभारी अशोक सिंह के नेतृत्व में दो सौ से अधिक सेवादारों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व मुखी धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक मनोज यादव, केशव यादव, मुखी खेतासराय गिरीश चंद्र, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, शिवम, अर्जुन, राम वचन, गीता, मालती, पुष्पा, विद्या, मीना समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिसं. संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने प्रोजेक्ट अमृत के माध्यम से गोमती नदी के घाटों पर अभियान चलाकर सफाई की। पचासों की संख्या में तीनों क्षेत्र खुज्झी में मुखी माया शंकर, बरैक्षावीर मुखी शोभनाथ व चंदवक के मुखी श्रीराम मौर्या के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर कचड़े को फेंकने के साथ आसपास के सभी लोगों से प्राय: नदी किनारे घाटों को साफ रखने की अपील की। इस मौके पर राजन गुप्ता, दीपचंद, दशरथ, विजय सागर, राजू कन्नौजिया, जयप्रकाश मौर्या, फुला देवी, मुन्नी देवी, ललिता, मोनम, सोनम सहित अन्य लोग रहे।
हिसं. सतहरिया संत निरंकारी मिशन मुंगराबादशाहपुर की शाखा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। शाखा प्रभारी डा. विनय कुमार मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दौलतिया हनुमान मंदिर के तालाब की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुंगराबादशाहपुर, कुड़रिया, सूरजा का पूरा आदि शाखा के सेवादल शामिल रहे। इस मौके पर हनुमानदीन साहू, बांकेलाल शुक्ला, राजेश, राम कृपाल, जगन्नाथ यादव, रवि कुमार, प्रेम चन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।