Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsCelebration of Sant Gadge Maharaj s 149th Jayanti in Jaunpur

बाबा संत गाड्गे की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी

Jaunpur News - जौनपुर में रविवार को बाबा संत गाड्गे महाराज की 149वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रभातफेरी और समारोह आयोजित हुए, जिसमें राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संत गाड्गे ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 24 Feb 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
बाबा संत गाड्गे की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी

जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय संत शिरोमणि बाबा संत गाड्गे महाराज की 149वीं जयंती रविववार को धूमधाम से मनाई गई। कहीं प्रभातफेरी तो कहीं समारोह आयोजित करके बाबा संत गाडगे को याद किया गया। संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति की ओर से भंडारी स्टेशन से प्रभातफेरी निकाली गई। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की ओर से हिंदी भवन में समारोह आयोजित किया गया। श्री संत गाडगे धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया की अध्यक्षता में सद्भावना पुल के निकट केरारवीर मन्दिर परिसर स्थित नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला में बाबा सन्त गाडगे जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पहले भंडारी स्टेशन से सुबह 10 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गों सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित श्री संत गाडगे धोबी धर्मशाला में पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व विशिष्ट भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार कन्नौजिया, सीओ केराकत अजीत कुमार रजक, पालिकाध्यक्ष मनोरमा मौर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश टण्डन, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, मुफ्तीगंज बीडीओ अस्मिता सेन ने दीप जलाकर सभा का शुभारम्भ किया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने कहा कि आज समाज जागरुक हो चुका है। सरकार सभी समाज के लोगों को आगे बढ़ाने में अपना महत्पवूर्ण योगदान दे रही है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा संजय कन्नौजिया के मार्गदर्शन पर समाज को आगे लाने के लिए जिस तरह से लगे हुए हैं वह सराहनीय है। उन्होंने हरसम्भव मदद करने का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया ने कहा कि आज समाज जाग उठा है। समाज हित में कार्य करने वाले के साथ समाज उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि समाज के युवाओं को ऊंचाई पर लाने के लिए आगे आना होगा। ऐसे युवाओं के साथ हमेशा आगे रहूंगा। अन्त में लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। संचालन सुनील कुमार कन्नौजिया ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, नन्दलाल कन्नौजिया, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कुमार कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया समेत स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

हिंदी भवन में मनाई गई संत गाड्गे की जयंती

जौनपुर। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की ओर से रविवार को हिंदी भवन में श्री संत गाड्गे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव दीप जलाकर बाबा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि संब गाड्गे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत व स्वच्छता अभियान के जनक के साथ सच्चे समाज सुधारक थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि महाराज ने समाज में मांस, मदिरा से दूर रहने का संदेश दिया। कई चिकित्सालय व धर्मशाला बनवाया। चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने से उनके किए हुए कार्यों से प्रेरणा मिलती है। डा. सतीश कन्नौजिया ने कहा कि महाराज ने अपना जीवन गरीबों, दलितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप कन्नौजिया व संचालन डा. एसके रजक ने किया। इस मौके पर डा. बृजेश यदुवंशी, डा. लालजी, महामंत्री संतलाल, नगर अध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, रामअवध, डा. सुनील, डा. सुभाष, राधेश्याम, रामसिंह, संतोष कुमार, सिंटू, भइयालाल, फकीर राम, समर बहादुर आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें