Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsCelebration of Holi Procession in Khetasarai Ganga Jamuni Tehzeeb on Display Under Tight Police Security

कड़ी सुरक्षा के बीच खेतासराय में निकला होली जुलूस

Jaunpur News - खेतासराय में होली का जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में परंपरागत तरीके से निकाला गया। जुलूस में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस गोला बाजार से शुरू...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSat, 15 March 2025 01:57 PM
share Share
Follow Us on
कड़ी सुरक्षा के बीच खेतासराय में निकला होली जुलूस

खेतासराय। नगर में होली का जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में परंपरागत तरीके से निकाला गया। जुलूस में गंगा जमुनी तहजीब दिखाई दी। जुमा की नमाज और होली का सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत भरी सांस ली। दोपहर बाद गोला बाजार से अबीर गुलाल के साथ जुलूस निकला। पूरे नगर भ्रमण के बाद पुन: गोलाबाजार पहुंच कर जुलूस संपन्न हुआ। डीजे के होली संगीत पर थिरकते युवक अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। कई जगह मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया था। जुलूस के रास्ते में आने वाली मस्जिदों पर पहले ही पुलिस प्रशासन ने पर्दा लगवा दिया था। मुस्लिम भाईयों ने भी इस जुलूस में शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जुलूस के सकुशल संपन्न होने पर अध्जयक्ष गदंबा प्रसाद पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। सुरक्षा में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, तहसीलदार पीयूष सिंह, थाना प्रभारी रामाश्रय राय पुलिस फोर्स के साथ लगे रहे। इस दौरान चेयरमैन वसीम अहमद, संजय कुमार विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, अनिल प्रजापति, कृष्ण मुरारी मौर्य, शांतिभूषण मिश्र, रूपेश गुप्ता, धर्मचंद गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल, को मो.असलम खान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।