बीजेपी स्थापना दिवस पर लगाईं गई प्रदर्शनी
Jaunpur News - मछलीशहर में भाजपा स्थापना दिवस पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन क्षेत्रीय मंत्री संतोष सिंह पटेल ने किया। प्रदर्शनी में भाजपा की 46 वर्ष की यात्रा की दुर्लभ तस्वीरें शामिल हैं, जिसमें अटल...

मछलीशहर। भाजपा स्थापना दिवस पर मंगलवार को नगर के एक पैलेस में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री संतोष सिंह पटेल ने किया। प्रदर्शनी में भाजपा के 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरें लगाई गई। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दौर शामिल है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की राजनीतिक यात्राओं की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र संतोष सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ने अपनी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। अटल और मोदी के नेतृत्व में सुशासन को प्राथमिकता मिली। भाजपा पार्टी 140 करोड़ देशवासियों तक अपनी पहुंच बना रही है। पूर्व सांसद बी. पी. सरोज ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी के पास करोड़ से अधिक सदस्य हैं। वे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' के मंत्र पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनी में लगे चित्रो से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मनोज जायसवाल, जयानंद चौबे, प्रभाशंकर सिंह, मनोज सिंह, सुनील मौर्या,अभिषेक नारायन सिंह,संतोष जायसवाल,वन्दना पटेल, आशा मौर्या, मीना पटेल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।