संस्कार भारती ने मनाया 14वां नववर्ष महोत्सव
Jaunpur News - शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से गुरुवार की रात

शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से गुरुवार की रात 14वां नववर्ष महोत्सव लक्ष्मी नारायण वाटिका प्रांगण में मनाया गया। राजस्थान के जोधपुर से आए लोक गायक सम्राट सुरमनाथ कालबेलिया नृत्य समूह एवं काशी से भरतनाट्यम की प्रसिद्ध कलाकार कनिष्क गुप्ता तथा स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
आयोजक डा. सूर्यभान यादव एवं अध्यक्षता कर रहे संस्था के संरक्षक अरविंद अग्रहरि, सुनील जायसवाल, संजय गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव, बिट्टू, दिनेश मोदनवाल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं शंखनाद से महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा ने कार्यक्रम एवं संस्था के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। पंच प्रण के अंतर्गत पानी बचाने के संकल्प को साकार करते हुए सुंदर रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। जिसे संस्था के महामंत्री राजकुमार कसेरा, आनंद प्रेमी, मुकेश कसेरा मिक्की एवं संजीव जायसवाल ने मिलकर बनाया। विशिष्ट अतिथि प्रदीप जायसवाल, मनोज अग्रहरि, दिनेश मोदनवाल रहे।
संचालन वीरेंद्र यादव वीरू एवं आभार महामंत्री राजकुमार ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दिलीप, नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद, चिंताहरण शर्मा, रविकांत जायसवाल, सीम प्रकाश सिंपू, घनश्याम जायसवाल, संस्था के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र, श्रवण, सर्वेश चौरसिया, सतीश यादव, जयकुमार, पूनम जायसवाल, गंगा केसरवानी, रिंकी कसेरा, पूजा अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।