हिंदू इंटर कॉलेज के संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि
Jaunpur News - फोटो--03 संवाद। मुंगराबादशाहपुर में स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त की 126वीं जयंती मनाई गई। संस्थापक के

सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर में स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त की 126वीं जयंती मनाई गई। संस्थापक के परिवार वालों के अलावा अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व पायलट आफिसर राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि कॉलेज के संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय माने जाते थे। उन्होंने एक-एक पैसा मांगकर 25 वर्ष की अवस्था में ब्रिटिश हुकूमत में इतना इस कॉलेज की स्थापना की। विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रेखा सिंह रहीं। भाकियू प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने भी संबोधित किया। मुख्य वक्ता पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्त राजू, सपा नेता शैलेन्द्र साहू, अपना दल कमेरावादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामचंद्र पटेल, भाजपा जिला महामंत्री राज पटेल, सालिक राम पटेल, गणेश ऊमर वैश्य आदि लोग मौजूद थे। अध्यक्षता सालिक राम पटेल और संचालन राजीव जायसवाल ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।