Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़In Lucknow, a disabled person returning home was beaten to death, his body was found lying outside the village

लखनऊ में घर लौट रहे दिव्यांग की पीट-पीट कर हत्या, गांव के बाहर पड़ा मिला शव

राजधानी लखनऊ में सामान खरीद कर घर लौट रहे दिव्यांग की पीट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह शव पड़ा देख ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 22 Nov 2024 02:03 PM
share Share
Follow Us on
लखनऊ में घर लौट रहे दिव्यांग की पीट-पीट कर हत्या, गांव के बाहर पड़ा मिला शव

लखनऊ में बीकेटी के देवरी में गुरुवार रात सामान खरीद कर घर लौट रहे दिव्यांग की पीट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह शव पड़ा देख ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। पुलिस ने दिव्यांग के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

देवरी निवासी अर्जुन लोधी (45) गुरुवार रात सामान खरीदने परचून दुकान पर गया था। वापस आते वक्त कुछ लोगों से अर्जुन का विवाद हुआ। जिसमें दबंगों ने लाठी से ताबड़तोड़ कई प्रहार व्यापारी पर किए। खून से लथपथ दिव्यांग को हमलावर घायल हालत में गांव के बाहर फेंक कर भाग गए। अर्जुन के घर नहीं लौटने पर परिवार वाले उसे तलाश रहे थे।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को अर्जुन का शव पड़ा मिला। सूचना पर इंस्पेक्टर बीकेटी मौके पर पहुंचे। पता चला कि हमलावरों ने पीट कर अर्जुन की हत्या की है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें