Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़IFWJ National President Vikram Rao passed away in Lucknow Chief Minister Adityanath expressed grief

IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राव का लखनऊ में निधन, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव (80) का सोमवार सुबह लखऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। राव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानMon, 12 May 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राव का लखनऊ में निधन, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव (80) का सोमवार सुबह लखऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। राव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। राव के बेटे के. विश्वदेव राव ने उनके निधन की सूचना साझा करते हुए कहा कि यह बताते हुए अत्यंत दुःख हो रहा है कि मेरे पिताजी डॉ. के. विक्रम राव वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह सांस संबंधी समस्या से पीड़ित थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

कहा कि उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 703 पैलेस कोर्ट अपार्टमेंट निकट कांग्रेस कार्यालय मॉल एवेन्यू लखनऊ में रखा गया है। बड़े भाई सुदेव राव मुंबई से लखनऊ के रास्ते में है। उनके लखनऊ पहुंचने के बाद राव साहब के अंतिम संस्कार की तैयारी होगी। डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा। के. विक्रम राव ने निधन के कुछ घंटे पहले आर्टिकिल लिखा था। एक दिन पहले ही सीएम योगी से मिले थे।

ये भी पढ़ें:दोस्त की भाभी से अवैध संबंध, अचनाक प्रेमिका की मौत से बौखलाया प्रेमी, शक में दोस

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर कहा कि वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य कई नेताओं ने भी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया। सपा ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!

अगला लेखऐप पर पढ़ें