ias abhishek prakash s solar project approval stopped nikant jain s wife s account seized आईएएस अभिषेक प्रकाश के रोके सोलर प्रोजेक्ट को मंजूरी, निकांत जैन की पत्‍नी का खाता सीज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़ias abhishek prakash s solar project approval stopped nikant jain s wife s account seized

आईएएस अभिषेक प्रकाश के रोके सोलर प्रोजेक्ट को मंजूरी, निकांत जैन की पत्‍नी का खाता सीज

  • इन्वेस्ट यूपी के निलम्बित सीईओ अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। निकांत का बैंक खाता पुलिस पहले ही सीज कर चुकी थी। अब निकांत जैन की पत्‍नी का बैंक खाता भी सीज कर दिया गया है। निकांत के नाम एक और पत्नी के नाम दो बैंक खाते मिले हैं।

Ajay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊFri, 28 March 2025 06:40 AM
share Share
Follow Us on
आईएएस अभिषेक प्रकाश के रोके सोलर प्रोजेक्ट को मंजूरी, निकांत जैन की पत्‍नी का खाता सीज

IAS Abhishek Prakash: इंवेस्ट यूपी के सीईओ रहते आईएएस अभिषेक प्रकाश ने जिस सोलर प्रोजेक्‍ट को रोका था और जिस मामले में उन पर बिचौलिये के जरिए रिश्वत मांगने के आरोप लगे, उस प्रोजेक्‍ट को सरकार ने मंजूरी कर दिया है। सरकार ने सेल (एसएईएल)सोलर पी 6 कंपनी के सौर ऊर्जा संयंत्र निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट को गुरुवार को मंजूरी दी। वहीं, इन्वेस्ट यूपी के निलम्बित सीईओ अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है। निकांत का बैंक खाता पुलिस पहले ही सीज कर चुकी थी। अब निकांत जैन की पत्‍नी का खाता भी सीज कर दिया गया है। निकांत के नाम एक और पत्नी के नाम दो बैंक खाते मिले हैं।

इसी कंपनी की शिकायत पर सरकार ने इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया था और कंपनी से रिश्वत मांगने वाले निकांत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को इम्पावर्ड कमेटी की बैठक हुई, जिसमें इन्वेस्ट यूपी की मूल्यांकन समिति से पास किए गए कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी किया गया। कंपनी लगभग 8000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए उसने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से 200 एकड़ जमीन मांगी है। इसमें कंपनी सोलर ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाएगी। इसके अलावा सोलर पावर प्लांट लगाने की भी योजना है। संभवत: यह बुंदेलखंड में लगाया जाएगा। अब कंपनी का यह प्रोजेक्ट मेगा श्रेणी में आता है। अब इस परियोजना को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और इसके बाद इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:IAS अभिषेक समेत 16 अधिकारी मुश्किल में, जांच रिपोर्ट पर ऐक्‍शन को CM की हरी झंडी

असल में 12 मार्च 2025 को तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति की बैठक में निवेश प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इसे आगे के अनुमोदन के लिए इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में भेजने का निर्णय हुआ। इस बैठक के बाद अंतिम रूप से निर्गत कार्यवृत्त में आवदेक फर्म को पुन: मूल्यांकन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की अनुशंसा कर दी गई। कंपनी से प्रोजेक्ट का पांच प्रतिशत रिश्वत मांगने के बाद मामला तूल पकड़ गया और कंपनी ने उच्च स्तर पर शिकायत की थी।

पुलिस ने निकांत जैन की रिमांड मांगी

आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन को रिमांड पर लेने के लिए गोमती नगर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दे दी है। पुलिस ने उसकी तीन दिन की रिमाण्ड मांगी है। उधर, गोमती नगर पुलिस ने निकांत जैन के खाते को सीज करने के बाद पत्नी का बैंक खाता भी सीज कर दिया है। निकांत के नाम एक और पत्नी के नाम दो बैंक खाते मिले हैं।

सेल सोलर पी-6 प्रा. लि. के विश्वजीत दत्ता ने निकांत जैन के खिलाफ पांच प्रतिशत कमीशन देने व ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर कराई थी। पुलिस ने इस एफआईआर में धमकी की धारा बाद में बढ़ाई थी। गोमती नगर पुलिस ने गुरुवार को उसकी पत्नी के खाते का ब्योरा पता किया, फिर उसे सीज करा दिया।

ये भी पढ़ें:IAS अभिषेक की मुश्किलें बढ़ीं, विजिलेंस-ED पीछे पड़ी; फैसलों की भी होगी जांच

किसने कहा था विश्‍वजीत से डील करने को?

गोमती नगर पुलिस कुछ बिन्दुओं पर पूछताछ करने के लिए निकांत जैन को रिमाण्ड पर लेगी। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दे दी गई है। इस पर सोमवार को सुनवाई होनी है। पुलिस निकांत जैन से यह पता करने का प्रयास करेगी कि विश्वजीत से डील करने को किसने कहा था। क्या अब तक वह बतौर एडवांस कुछ रकम ले चुका था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया था कि वह इन्वेस्ट यूपी के उस अधिकारी के बिन्दु को स्पष्ट करे जिसने पीड़ित को निकांत जैन से मिलने को कहा था। पुलिस का कहना है कि कुछ और साक्ष्य मिले है। इनकी सच्चाई के बारे में भी निकांत जैन से पूछा जाएगा।