पति का भाभी से संबंध, जेठ करता है छेड़खानी, दहेज में भैंस के लिए पत्नी को सताने पर FIR
- यूपी के गाजीपुर में महिला ने अपने पति, जेठ और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप की उसके पति का उसके भाभी से संबंध है। उसका जेठ उसके साथ अश्लीलता करता है। दहेज में कार, कैश और गाय- भैंस के लिए पत्नी ने सताने का आरोप लगाया है।

यूपी के सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी विवाहिता ने अपने पति और जेठ सहित 10 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका भाभी के साथ संबंध में है। उसने पति को भाभी के साथ देखा भी है। उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट हुई। महिला ने पुलिस से दर्द बयां करते हुए कहा कि जेठ उसके साथ छेड़खानी करता है। उसके साथ अश्लील हरकत की और उसे घर से निकाल दिया गया है। महिला का कहना है कि ससुराल वाले दहेज में उससे कार, कैश और गाय- भैंस की डिमांड कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 25 मई 2021 को को हुई थी। महिला ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि महिला के परिवार के लोगों ने दहेज में नकद, जेवरात सहित अन्य सामान दिए थे। इसके बावजूद ससुराल के लोग दहेज मांग रहे हैं। महिला को आए दिन परिवार के सभी सदस्य ताना दिया करते है। महिला ने बताया कि उसका पति नेवी में काम करता है। महिला ने बताया कि ससुरालवाले दहेज में चार पहिया गाड़ी, भैंस और गाय की डिमांड कर रहे थे, लेकिन ये सब नहीं मिला था। शादी के बाद आए दिन दहेज को लेकर महिला के साथ गाली गलौज और मारपीट किया जाता रहा।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने पति को भाभी के साथ उसके कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में कई बार देखा है। विरोध करने के बाद मारपीट की गई। मारपीट के बाद वह अपने मायके चली आई। लोगों के समझाने बुझाने पर फरवरी 2024 में वह विदा होकर फिर ससुराल गई। तब पति के बड़े भाई ने कमरे में उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसके सारे जेवरात, कपड़े छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। पीड़िता ने जनवरी 2025 में इसकी शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई जब नहीं हुई। महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर सादात पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।